
मां चामुंडा माई को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने लगाई दूध की धार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गांव बाबूगढ़ में मां चामुंडा माई के प्रति श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला। भक्तों ने मां को प्रसन्न करने के लिए मंदिर परिसर से बछलौता रोड एवं पुरानी हाईवे मार्ग पर दूध की धार अर्पित की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मां चामुंडा माई से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















