👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के गंगातट पर आयोजित गंगा मेले में शुक्रवार की रात गंगा तट उस समय जगमगा उठा जब लाखों दीप एक साथ प्रज्जवलित किए गए। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्जवलित करने की होड़ लगी थी और पूरा दृश्य ऐसा उपस्थित हो गया कि मानों स्वर्ग से देवता भी गंगा स्नान हेतु इस धरा पर उतर आए है। प्रकाशमान गंगातट को देखकर श्रद्धालुओं व अतिथियों की तालियों की गड़गड़ाहट से आकाश भी गूंज उठा।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























