भक्तों ने रामकथा को सुना
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवाभारती द्वारा विगत नौ वर्ष से अनवरत संचालित श्रीरामचरितमानस के तृतीय सत्र का ६५वां साप्ताहिक पाठ रविवार को प्रात: ८ बजे ललित कुमार गोयल कैनवास वाले के आवास पर मौहल्ला चाह डिब्बा में शिव मन्दिर के सामने गली में (बासी वालों के घर) से आगे किया गया।
कथा व्यास रामकेश सिंह ने श्री राम कथा में आज धनुष यज्ञ के पश्चात भगवान परशुराम जी और लक्ष्मण जी के संवाद का प्रसंग सुनाया। परशुराम जी ने पूछा कि भगवान शिवजी के धनुष को किसने तोड़ा है तब श्री राम ने कहा कि
नाथ संभुधनु भंजनिहारा।
होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।
सेवा भारती के जिला संरक्षक सुधीर गोयल ने बताया कि श्री राम कथा में ललित गोयल, सोनिया गोयल कृष्ण गोपाल शर्मा, निखिल शर्मा, राजेन्द्र मित्तल, हिमांशी ,अखिलेश मित्तल,रामनिवास कंसल,वीरसैन बंसल, हरि कुमार, हरेंद्र चौहान, गोपाल कृष्ण शर्मा, मिथुन गोयल, रजनीश सिंह,गोविंद सिंह, संदीप मित्तल,ओमप्रकाश शर्मा,प्रवीन, सुनील शर्मा, देवेन्द्र सिंहल, विनीत सिंहल आदि महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
VIDEO: 99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867

























