हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला शुरू हो चुका है। ऐसे में रविवार की रात को बड़ी संख्या में भैंसा बग्गी में सवार होकर श्रद्धालु मेले के लिए रवाना हुए। बता दें कि पहले तो भैंसा बग्गी पर अधिकारियों ने प्रतिबंध लगाया था लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रतिबंध हटा दिया गया। इस दौरान दूर-दूर से आए भक्त भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गढ़ मेले के लिए रवाना हुए।
बताते चलें कि 29 अक्टूबर से गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला शुरू हो चुका है। ऐसे में मेले में लाखों श्रद्धालु विभिन्न गांव, जनपदों राज्यों से आते हैं। इसी क्रम में रविवार की रात को श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाइक, भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शहर से होते हुए मेले के लिए रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही।




























