नवरात्रों के प्रथम दिन उमड़े श्रद्धालु












नवरात्रों के प्रथम दिन उमड़े श्रद्धालु

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के प्रथम दिन बुधवार को यहां मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा हेतु श्रद्धालु मंदिरों की ओर भोर होते ही नंगे पैर उमड़ पड़े। श्री चंडी मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर व मां पथवारी पर आज विशेष सजावट तथा रोशनी की गई और बाजारों में नारियल, चुनरी तथा पूजन सामग्री खरीदने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही जिनमें अधिकांश महिलाएं युवतियां व बच्चे शामिल थे। भक्त हाथों में पूजन सामग्री लेकर मंदिरों की ओर दौड़ते हुए देखे गए।
देवी के स्वरूपों की पूजा के बाद श्रद्धालु घरों को लौट गए। जिला प्रशासन व पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मंदिरों के इर्द-गिर्द विशेष पुलिस व्यवस्था की तथा नगर पालिका परिषद हापुड़ में सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया। विद्युत आपूर्ति भी सामान्य बनी रही तथा मनसा देवी मंदिर की ओर से शिव कुमार मित्तल, महेश तोमर आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586









Related Posts

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…

Read more

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से
error: Content is protected !!