हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट पर छठ पूजा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। विभिन्न राज्यों से तीर्थ नगरी में आए श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर अपने साथ लाए गन्ने एवं गंगा किनारे लगे केले के वृक्ष की पूजा करते हुए संपूर्ण विश्व की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। बुजुर्ग से लेके नौजवान तक हर कोई आस्था के रंग में दिखाई दिया।
इस दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट नज़र आया। गंगा में अधिक जल होने के कारण नगर पालिका द्वारा बैरिकेडिंग भी कराई गई। आरती स्थल से लगातार व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनाउंसमेंट की गई। संपूर्ण विश्व की सुख शांति और उन्नति की कामना करते हुए श्रद्धालु स्नान दान के पश्चात अपने-अपने गंतव्य को लौट गए।




























