👁 0 views Views
श्री जाहरवीर बाबा के मेले में उमड़े श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना ब्लाक के गांव औरंगाबाद दतैड़ी में श्री जाहरवीर बाबा के 38वें मेले का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर व चेयरमैन विभु बंसल ने फीता काट कर किया। यह मेला 25 सितम्बर तक चलेगा।
मान्यता है कि मेला के दौरान जो भी श्रद्धालु श्री जाहरवीर बाबा से मन्नत मांगता है, वह अवश्य पूरी होती है। इसी मान्यता के चलते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा से पहुंचते है इस बार लाखों श्रद्धालुओं के मेला में पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन अवसर पर शिवम शर्मा, विकास तोमर, सुशील, संजीव, रामभूल सिंह, रामकुमार, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























