VIDEO: हापुड़ में निकली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात को देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से रविवार की रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम बारात को देखने के लिए हापुड़ के शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी भक्त शाम को ही हापुड़ पहुंच गए और बारात निकलने का इंतजार करते रहे। भगवान श्री राम के आते ही माहौल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा जिसके बाद रथ पर विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में बेहद ही भव्य तरीके से राम बारात निकाली गई जो कि दिल्ली रोड पर स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई और तहसील चौराहा, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, गढ़ रोड से होते हुए गांधी गंज पर संपन्न हुई। बारात को देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा।

बारात से पहले प्रभु श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतारी गई। बैंड बाजों के साथ शहर में निकली राम बरात में शिव पार्वती, भगवान हनुमान, गणेश, मां काली, कृष्ण सुदामा, खाटू श्याम समेत कई झांकियां निकाली गई। खुर्जा पेज के बाहर राम बरात का ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा, रितु मिश्रा, अतुल शर्मा, मनु शर्मा, संजय शर्मा आदि ने जोरदार स्वागत किया।








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!