👁 0 views Views
श्याम बाबा के भंडारे में भक्तों ने प्रसाद पाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मंडी पाटिया पर स्थित श्री श्याम मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव बुधवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। इस मौके पर बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर बुधवार को भंडारे का आयोजन श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ की ओर से किया गया जिसमें बड़ी तादाद में श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर खाटू श्याम बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। मंडल के प्रधान प्रमोद गर्ग दीवान, गौरी शंकर, सुनील पंसारी, अनिल कुमार गर्ग, सुनील कंसल, प्रदीप गोयल आदि ने श्याम भक्तों का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























