अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को श्री गुरुनानक दरबार हापुड़ में विशाल भंडारे का आयोजन किया। बड़ी तादाद में सिख संगम, राहगीरों व श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सिखों के दसवें गुरु के प्रति अपनी-अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। हापुड़ के गुरुद्वारों पर विशेष रोशनी की गई।
श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज में फैले भेदभाव को समाप्त कर समानता स्थापित की और देश व धर्म की रक्षा हेतु उन्होंने अपने चारों पुत्रों का बलिदान कर दिया था और हमलावरों से लड़ते हुए स्वयं वीर गति को प्राप्त हुए।
श्री गुरुनानक दरबार हापुड़ के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभुदयान सिंह व उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह सहित सिख धर्माबलम्बियों ने बड़े ही आदर व सम्मान के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























