मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान पर पुण्य कमाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माघ माह की मौनी अमावस्या को लाखों श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट, पूठ व लठीरा के घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य कमाया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से बड़ी तादाद में श्रद्धालु एक दिन पहले ही गुरुवार को बृजघाट गंगा तट पहुंचने शुरु हो गए जिससे धर्मशालाएं व अतिथिगृह पूरी तरह यात्रियों से भर गए।
मौनी अमावस्या के दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भोर होते ही गंगा में स्नान शुरु कर दिया औऱ गंगा तट गंगा मैय्या की जय के उद्घोष से गूंज उठा। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान कर गरीबों को भोजन कराने तथा वस्त्र आदि का दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर परिवार में सुख स्मृद्धि की कामना की।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























