
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया दान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्नान और दान के लिए शुभ माने जाने वाले मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार, 14 जनवरी को लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। पुलिस, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
मान्यता है कि मकर संक्राति के दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-स्मृद्धि का वास होता है। मकर संक्राति के दिन तिल व गुड़ से बनी वस्तुओं व गर्म वस्त्र करने तथा गरीबों को भोजन कराने का विशेष महत्व है।
मकर संक्रांति पर बृजघाट गंगा तट पर स्नान हेतु श्रद्धालु सोमवार को ही पहुंचना शुरु हो गए। बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने सोमवार को पौष पूर्णिमा व मंगलवार को मकर संक्रांति पर स्नान कर दोहरा पुण्य कमाया। इसके अतिरिक्त जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में घर-घर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया और पूजन कर तिल आदि से बनी वस्तुएं दान की।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























