श्रीराधा जी की छठी उत्सव पर भक्तों ने कढ़ी का प्रसाद बांटा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): श्री रमण बिहारी सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में हापुड के अतरपुरा चौपला पर श्री राधा जी की छठी उत्सव पर कढ़ी का प्रसाद वितरित किया।समिति के नीटू भसीन ने बताया कि सभी ब्रज प्रेमियों ने श्री जी का छठी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नेहरू चौक पर कढ़ी- चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।लोगों ने प्रसाद पाकर आनंद प्राप्त किया।श्री जी बहुत कृपा बरसी। सेवादारों ने तन मन धन से सेवा की। प्रसाद पहले वितरण श्री मती सुषमा चुग द्वारा किया गया। पंजाबी सेवा समिति के प्रधान मनमोहन छाबड़ा, मदन भसीन,लेखराज अनेजा, राजन चुग, नरेश कालरा, राकेश कालरा, राजेश गाबा,अनिल बटला, कमल अरोड़ा, प्रदीप मुटरेजा, राजीव सेठी, प्रीतम सेठी, कपिल भसीन,महिपाल, सतेंदर,रोहताश चुग, डॉक्टर रमेश अरोड़ा, संजीव जिंदल, सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और श्री जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री राधा रानी सभी पर कृपा बनाये रखें।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























