हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के बाहर भक्तजनों ने बुधवार को प्रसादी वितरित की। राहगीरों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया और अपनी आस्था का परिचय दिया। स्थानीय लोग भी प्रसादी लेने के लिए मंदिर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने भी प्रसाद बांटा। साथ ही मंदिर में प्रभु के दर्शन कर साफ-सफाई भी की। 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में क्षेत्रवासी 15 से 22 तक इसे विशेष सप्ताह के रूप में बना रहे हैं।
भक्तजनों ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज को खिचड़ी का भोग लगाया जिसके बाद मंदिर के बाहर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर सुनील गर्ग, नवीन आनंद, अर्जुन पुंडीर, हर्षित दीक्षित, शिवम अग्रवाल (डब्बू), सौरभ शर्मा, विवेक कुमार, देवांश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, अभिजित यादव, नवीन सूर्यवंशी आदि ने प्रसाद वितरित किया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























