हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस उपलक्ष्य में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नीलकंठ महादेव मंदिर, रेलवे कॉलोनी (आर पी एफ बैरक) हापुड़ में सुन्दरकाण्ड का पाठ व संकीर्तन हुआ।
कार्यक्रम का आरम्भ महासभा विद्वान कथा व्यास पंडित शैलेन्द्र शास्त्री ने पूजन कर भगवान श्री राम कथा महासभा कार्यक्रम समिति सदस्य के विशेष सहयोगी पंडित अजय पाण्डेय व प्रवक्ता आचार्य अजय शर्मा द्वारा कराया उसके बाद उन्होंने महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय, मंत्री गौरव कौशिक,महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले,एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल,पंडित लवकुश मिश्रा, पंडित अजय तिवारी, आदि विद्वानों का तिलक लगाकर माला व पटका पहनाकर स्वागत किया उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को भी श्री राम नाम का पटका पहनाया गया, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। महासभा उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज व पंडित शिवाकांत शुक्ला ने भगवान श्री राम के जन्म व विवाह के साथ हनुमान जी के सुन्दर भजन गाये जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए जमकर नाचे विकास शर्मा,पंडित विक्रम मिश्रा पूनम त्यागी, नितीश मिश्रा,प्रियंका, अनिल त्यागी, केसर देवी, उषा, मेघवती, मधुबाला, शारदा, शीतल शर्मा नव्या,रेखा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहें कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी भक्तों की भीड़ व उत्साह देखकर महासभा का मनोबल उच्च रहता है भगवान श्री राम सभी पर कृपा करें सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया कार्यक्रम पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























