हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के गंगातट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है और शुक्रवार को भी ट्रैक्टर ट्रालियों, बग्गियों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे और डेरा डाल दिया। मुख्य स्नान पर्व 19 नवंबर का है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या ने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है और ऐसा प्रतीत होने लगा है कि गंगा तट पर श्रद्धालुओं की संख्या अनुमान को पार कर तीस लाख तक पहुंच सकती है। हापुड़ जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए सभी संभव व आवश्यक कदम उठा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले को राजकीय मेला घोषित किया है और प्रदेश सरकार ने कार्तिक पूर्णिमा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























