
👁 9 views Views
मां कालका मंदिर से ज्योत लेकर बाबूगढ़ पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): आगामी नवरात्रि के पर्व को देखते हुए श्रद्धालु में काफी उत्साह है। ऐसे में दिल्ली से कालका मंदिर से माता की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं का बाबूगढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। गांव लोहारी निवासी श्रद्धालुओं ने बताया कि वह नवरात्रों से पहले मां की ज्योत लेने के दिल्ली जाते हैं। दिल्ली के कालकाजी मंदिर से पवित्र ज्योत लेकर श्रद्धालु बाबूगढ़ छावनी पहुंचे जहां उनका क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। बता दे कि यह जोत बाबूगढ़ से होते हुए बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव लोहारी पहुंचेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























