हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीनगर में श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह और रात को होने वाली आरती में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पंडाल में भव्य दरबार और भव्य झांकियों के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आ रहे हैं। गणपति बप्पा का गुणगान करते हुए भक्त जमकर झूम रहे हैं और अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं। 7 सितंबर से शुरु हुआ श्री गणेश महोत्सव 16 सितंबर तक चलेगा। श्रीनगर महिला मंडल हापुड़ द्वारा आयोजित श्री गणेश उत्सव में भक्त श्रीनगर के ही नहीं बल्कि आसपास की कॉलोनी से भी पहुंच रहे हैं। बल्कि अन्य क्षेत्रों से भी लोग गणेश उत्सव में शामिल हो रहे हैं। भक्ति का रंग भक्तों पर इस कदर दिख रहा है कि वह खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहे। विशेष आरती के दर्शन के लिए भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस अवसर पर कपिल साहनी, सुदीप जिंदल, सचिन अरोड़ा, रवि शर्मा, हर्षित, पंकज शर्मा, संजीव शर्मा, विकास शर्मा, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922




























