हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव में 10 करोड रुपए से विकास कार्य होंगे। शासन ने 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। बता दें कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 70 फ़ीसदी तथा जिला और क्षेत्र पंचायतों को 15-15 फ़ीसदी बजट दिया जाएगा। शासन ने 15वें वित्त आयोग की टाइट ग्रांट के तहत यह दूसरी किस्त जारी की है जिसके तहत जिले को 10 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों को करीब 6 करोड़ 36 लाख तथा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों को 1.36-1.36 करोड़ रुपए दिए जाएंगे जिसका इस्तेमाल इंटरलॉकिंग, शौचालय, भवन मरम्मत, नाली खड़ंजा आदि में किया जाएगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में
































