
गढ़मुक्तेश्वर में विकास की खुली पोल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर रुस्तमपुर के विकास की कहानी की पोल उस वक्त खुल गई जब एक शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। सड़क पर पानी भरा होने तथा सड़क की जर्जर हालत को देखकर शव को लेकर पग डंडी से गुजरना पड़ा। नागरिकों ने जन प्रतिनिधियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
























