
हापुड़ की चार ग्राम पंचायतों में विकास पिछड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चार ग्राम पंचायतों में विकास के लिए आया हुआ पैसा खर्च न करके खातों में डम पड़ा होने पर डीपीआरओ ने गम्भीरता से लिया है और ब्लाक सचिवों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किए है। ये ग्राम पंचायत है- गालंद, दस्तोई, हरनाथपुर कोरा तथा रसूलाबाद।
डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला ने बताया कि उक्त चार ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पिछड़े हैं और बैंक खातों में धन राशि डम हो रही है। पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर पंचायत से विकास कार्य व धनराशि खर्च न होने की जानकारी ली जा रही है।
सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित 15 वें वित्त आयोग एवं 05 वें वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि को खर्च नहीं किये जाने के सम्बन्ध में शिव बिहारी शुक्ला जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़ के द्वारा जनपद के 04 विकास खण्डों में खुशबू पान्डेय सचिव ग्राम पंचायत गालन्द विकास खण्ड धौलाना, सचिन ढाका सचिव ग्राम पंचायत दस्तोई विकास खण्ड हापुड़, नितिन कुमार सचिव ग्राम पंचायत हरनाथपुर कोटा विकास खण्ड सिम्भावली, कपिल देव सचिव ग्राम पंचायत रसूलाबाद विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर को 7 जुलाई को कारण बताओं नोटिस निर्गत करते हुए उक्त कार्य में आपेक्षित प्रगति दर्शाते हुए स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























