हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ का बेटा देवांश त्यागी ने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। ट्रेनिंग के बाद देवांश को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती मिलेगी।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बिहुनी के किसान अरविंद त्यागी के बेटे देवांश त्यागी ने कंबाईड डिफेस सर्विसेसय की परीक्षा पास की है। देवांश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गढ़ में ग्रहण की है। हालाकि इसके बाद मेरठ से हाईस्कूल, मीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर मेरठ कालेज से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। लगभग 21 साल के देवांश ने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। देवांश ने बताया कि 9 महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती मिलेगी। परीक्षा परिणाम के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























