हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एससी विभाग कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सचिन कुमार को जिला महासचिव,रतनलाल पार्चा और सत्येंद्र को जिला सचिव,सुखविंदर सिंह को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया हैं। मोहम्मद समीर को सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस का जिला सचिव मनोनीत किया गया हैं।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी और सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने 2 दिसंबर को मुरादाबाद में यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी की होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया हैं।
इस अवसर पर एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,अमित सैनी,लोकेश वर्मा,मदन ,अनूप कुमार कर्दम, जस्सा सिंह,धर्मवती, भरतलाल शर्मा आदि उपस्थित रहें।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































