हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आई. आई. ए. धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंहल की अध्यक्षता में एक साप्ताहिक बैठक का आयोजन बुधवार को आई आई ए सोसाइटी भवन धीरखेडा पर किया गया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र, मेरठ के उपायुक्त दीपेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया। बैठक में उपायुक्त दीपेन्द्र सिंह ने MSME उद्योगों के देनदारों पर रुके हुए भुगतानों एवं उनके ब्याज को भारत सरकार की MSME समाधान योजना के अन्तर्गत विलम्बित भुगतान निगरानी प्रणाली के तहत MSME फैसिलिटेशन काउंसिल में दावा करके अपनी रकम प्राप्त करने के नियमों एवं तरीकों बारे में जानकारी दी एवं उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उद्यमियों द्वारा MSME फैसिलिटेशन काउंसिल में आने वाली किसी भी परेशानी का जिला उद्योग केंद्र की तरफ से निस्तारण किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने नये MSME उद्योगों की स्थापना एवं पुराने MSME उद्योगों के विस्तारीकरण की दशा में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। बैठक में सचिव पवन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सर्वेद्र रस्तोगी, कपिल अरोड़ा, सतीश बंसल, सरजीत सिंह, सुभाष शर्मा, हरीश शर्मा, सचिन अग्रवाल, यश तनेजा व अन्य उद्यमी बन्धु उपस्थित रहे।
ई-रिक्शा के लिए 35 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल रहा निश्चित उपहार व 15 लाख का इंश्योरेंस: 79068674838
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























