हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ डाक विभाग भी निरीक्षक डाकघर हापुड़ जितेंद्र शर्मा एवं पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर हापुड़ अरुण मोहन शंखधर व हापुड़ की टीम द्वारा आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को एक अलग अंदाज से मनाया जाएगा जिसमें डॉक विभाग की आकर्षक योजनाओं सुविधाओं की जागरुकता के साथ-साथ स्वास्थ संबंधी योग के लाभों से भी आम जनमानस को सदैश प्रेरित किया जाएगा।
वर्तमान में योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति व स्वास्थ्य के लिए बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ही योग दिवस के भी शुभ अवसर पर करोड़ों लोग इसको अपने तरीके से मना भी रहे हैं. वहीं डाक विभाग भी पीछे नहीं रहेगा और इसको महोत्सव के रूप में मनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर व्यापक प्रचार प्रसार और सहयोग की भावना और एक मिसाल कायम करते हुए विभिन्न गतिविधियां करने जा रहा है.
निदेशक डाक सेवाएं हेड क्वार्टर लखनऊ एवं वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल के निर्देशन में हापुड़ डाक विभाग के कर्मचारी भी योग दिवस के अवसर पर अपनी ड्यूटी के साथ योग दिवस का संदेश एवं इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने को दृढ़ संकल्पित हैं. डॉक विभाग के कर्मचारी जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने हेतु शपथ लेंगे. वही योग प्रमाण पत्र, योगा क्विज, योग मीटिंग के साथ-साथ योग बैनर एवं अन्य माध्यमों के द्वारा योगा के संदेश को जनमानस तक पहुंचाते हुए योगा -सहयोग की भावना, करो योग- रहो निरोग- भगाओ रोग के संदेश और महत्व को आम नागरिक को बताएंगे और इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर राधे श्याम शर्मा के नेतृत्व में नोएडा , गाजियाबाद और हापुड़ जनपद के समस्त डाक कर्मचारी पूर्ण उमंग और उत्साह के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने हेतु योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाने में कमर कस बताने के लिए मानवता के लिए एक मिशाल कायम करने के लिए अपने ड्यूटी के साथ अलग अंदाज में करने की कोशिश करेंगे.
जन कल्याण के लिए योग हेतु एक अभियान छोड़ने और योग के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश और हिंदुस्तान के लिए भारत का मान बढ़ाने हेतु हर भारतवासी के सपने को साकार करते हुए स्वस्थ निरोगी काया एवं निर्मल सोच प्रफुल्लित मन की योगासन की अद्भुत माया से सभी का परिचय कराना आज की व्यस्तता एवं भागदौड़ की जिंदगी में अत्यावश्यक है. योग आसन प्राणायाम आदि से हम सभी ना केवल रोगों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश सभी को दे सकते हैं. इस अवसर पर डाकघर की बेहतरीन आकर्षक सभी बचत योजनाएं ,सुकन्या समृद्धि खाता एवं डाक जीवन बीमा आदि के साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की भी आधुनिकतम सेवाएं सुविधाओं का आम जनमानस से लाभ लेने की अपील भी की गई है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























