👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधान डाकघर में आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुधवार को फिलेटली दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एक प्रदर्शनी लगाई गई। जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी डाकघर पहुंचे और प्रदर्शनी में दुर्लभ डाक टिकटों को देखा। डाक विभाग ने कप्तान को डाक टिकट शीट भेंट की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए फिलेटली क्विज में भाग लिया और फर्स्ट, सेकंड, थर्ड पुरस्कार भी प्राप्त किए। वहीं जनपद हापुड़ के एएसपी सर्वेश मिश्रा ने भी प्रदर्शनी को देखा। इस दौरान 70-80 वर्ष पुराने दुर्लभ टिकटों को लोगों ने देखा।

B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































