हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ में ग्राम प्रधान ने थाने में शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ दबंग लोगों पर सरकारी खड़ंजे पर कब्जा कर उसकी ईटो को उखाड़कर सड़क पर रखकर लोगों का आवागमन रोकने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव बाबूगढ़ में एक रास्ता मध्य से मंदिर पर जाता है जो सरकारी राशि से इंटरलॉकिंग लगाई गई थी उसमें कुछ लोगों ने खड़ंजे पर कब्जा कर लोगों का रास्ता बंद कर दिया है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के बाहर एक मंदिर है जिस पर जाने के लिए उस रास्ते का प्रयोग किया जाता है। अगर यह रास्ता बंद हो जाता है तो मंदिर पर पूजा करने के लिए महिला व पुरुष काफी परेशान रहेंगे जिसको लेकर बुधवार को लोगों ने पहले थाने जाकर रास्ते को खुलवाने की मांग की उसके बाद रास्ते पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। लोगों की मांग है कि यह रास्ता जल्द से जल्द खुलवाया जाए ताकि लोगों को मंदिर व गांव से बाहर जाने के लिए कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132






























