हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार की अपराह्न शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी शिक्षक नौ सूत्री मांगों को अविलम्ब पूरा करने की मांग कर रहे थे। संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा व जिला मंत्री भुल्लन सिंह की अगुवाई में दर्जनों शिक्षक शुक्रवार की दोपहर बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली स्थानांतरण की प्रक्रिया में सरलीकरण की मांग, वर्ष 2019 से लम्बित हाईस्कूल इन मान्यताओं का शासन आदेश निर्गत करने की मांग, परिषद की माध्यमिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के पारिश्रमिक अवशेषों के बकाय की मांग आदि शामिल है। शिक्षकों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























