शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद हापुड़ के शिक्षकों ने शिक्षकों की समस्याओं के हल न होने पर बुधवार को हापुड़ के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। मांग पूरी होने तक प्रदर्शन आदि का सिलसिला रोजाना जारी रहेगा।
संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह पुंडीर, जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्वेदी, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विपुल खुराना आदि बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंचे और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षकों का एरियर वर्षो से लम्बित है। एन.पी.एस, एरियर, जीपीएफ सेवानिवृत्ति आदि के लाभ से शिक्षक वंचित है। उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

हापुड़ के वार्ड-29 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कृपाल मोनू बालाजी वाले को मिल रहा जनसमर्थन
































