👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तााओं ने हापुड़ में धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ता कश्यप निशाद समाद की 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
सपा नेता सुधाकर सिंह कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादों से मुकर रही है और उत्तर प्रदेश में जंगल राज स्थापित है। हत्या व अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हो रही है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक उनका प्रदेशभर में धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























