हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष ने किसानों की समस्याओं को लेकर गढ़मुक्तेश्वर तहसील के परिसर में शुक्रवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर अंकित कुमार वर्मा को दिया। इस दौरान किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि शुगर मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाए, आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में इन पशुओं से निजात दिलाने के लिए अधिकारी तत्काल कदम उठाए, कई क्षेत्रों की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसकी वजह से ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है, इन पुलिया को दुरुस्त किया जाए। गांव गढ़ाली, नयावास, गढ़ बांगर, लठीरा आदि गांव में पुलिया टूटी हुई है, सर्वे विभाग में एआरओ की नियुक्ति की जाए, नयागांव इनायतपुर में आबादी और प्राइमरी स्कूल के ऊपर से 11000 की लाइन गुजर रही है। ऐसे में ग्रामीण व छात्रों की जान पर खतरा मंडरा रहा है जिसे शिफ्ट किया जाए और भी कई मांगों को लेकर किसानों ने जबरदस्त धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, इमरान, अनुज कुमार, सोनू, महेश, अनिल, जयप्रकाश, डॉ राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























