हापुड़ सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसानों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस चौकी के निर्माण का विरोध कर धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में गांव सिकंदरपुर काकोड़ी व होशियारपुर गढ़ी के ब्रजपाल, धर्मपाल, राकेश चौधरी, जगराम, प्रहलाद शर्मा, गजेंद्र सिंह, सतीश, महेश सहित किसान निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि सिकंदरपुर काकौड़ी व होशियारपुर गढ़ी के ग्रामीणों ने परस्पर चंदा करके राजकीय इंटर कालेज के लिए आरक्षित है। पुलिस जबरन पुलिस चौकी का निर्माण करा रही है। मौके पर निर्माण सामग्री डाल कर कार्य शुरु कर दिया गया है।
ग्रामीणों के हंगामे की खबर पर थाना बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस चौकी को अन्यत्र स्थापित किया जाए और इंटर कालेज की भूमि को न छेड़ा जाए।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























