भुगतान न होने से परेशान ठेकेदारो का प्रदर्शन











हापुड सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय निकायों व प्राधिकरण से भुगतान न होने से परेशान ठेकेदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारे बाजी की। कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ठेकेदारों की समस्याओं के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन दिया जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौधरी ने बताया कि हापुड़ के ठेकेदार बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। हापुड़ की सभी नगरपालिकाओं, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण व अन्य सभी विभागों में भुगतान व सिक्योरिटी नहीं दी जा रही हैं जिससे हमारे बच्चों की फ़ीस लेबर की पेमेंट मैटिरयल की पेमेंट आदि की समस्या आ रही है कई ठेकेदारों ने अपने घर के आभूषण गिरवी रखकर व अन्य प्रकार से ब्याज पर पैसा लेकर लगा दिया है लेकिन भुगतान ना होने से हम परेशान हैं।

एसोसिएशन के संयोजक राजकुमार प्रधान ने बताया कि हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ठेकेदार परेशान हैं। मंडल के किसी भी ज़िले में हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फ़ाईल पीडब्ल्यूडी में नहीं जाती जबकि हापुड़ में पीडब्ल्यूडी में फ़ाईल की प्रक्रिया से हैसियत प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं


एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक त्वरित योजना के अंतर्गत ग्राम उदयपुर में स्याना मार्ग से गाँव की तरफ़ जाने वाली रोड के कार्य की दो बार ई निविदा निकाली लेकिन दोनों ही बार अधिकारियों ने शासन की पारदर्शी प्रक्रिया की धज्जियाँ उड़ाते हुए दोनों ही बार निविदा को निरस्त कर दिया जो नियम विरूद्ध है। ज़िलाधिकारी को इन माँगो के लिए ज्ञापन दिया और कहा कि हमारी ये माँग पूरी की जाय अन्यथा मजबूरी में ठेकेदार धरना करेगे।
ज्ञानेंद्र चोधरी राजकुमार पधान राजेन्द्र गुर्जर देवेंद्र अग्रवाल राजेंद्र नागर विकास अनिल गुर्जर हेमराज त्यागी विशाल गोड विकास शर्मा मारूफ अली परानशू गर्ग श्री ओम सिंहल जोनी ठेकेदार प्रेम कुमार संदीप तोमर आदि उपस्थित रहे

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457









Related Posts

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा की रहने वाली छात्रा मंगलवार को कोचिंग के लिए जा रही…

Read more

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

🔊 Listen to this विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामपुर में अजगर का जोड़ा देख लोगों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

कोचिंग जा रही बीए की छात्रा पर हमला

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा
error: Content is protected !!