रेलवे अंडरपास से नाखुश नागरिकों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर रेल लाइन पर बनाए जा रहे रेलवे के अंडरपास के कार्य से नाखुश पंचशील कालोनी के नागरिकों का धरना व प्रदर्शन बुधवार को भा जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के विरुद्ध जमकरनारेबाजी की और उन्होंने अपने-अपने घरों पर मकान बिकाऊं के पोस्टर भी चस्पा कर दिए है। नागरिकों की मांग है कि कालोनी के मुख्यद्वार को छोड़कर यू-टर्न देकर अंडर पास बनाया जाए। मांग पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा।
वरिष्ठ नागरिक सुंदर लाल बताते हैं कि कालोनी के लोग अंडरपास के निर्माण के विरोध में नहीं है, परंतु नागरिकों के हितों की अनदेखी करके अंडरपास का निर्माण उचित नहीं है। पंचशील कालोनी का गेट बंद होने से स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों वाहनों की आवाजाही को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नागरिकों की मांग के मुताबिक अंडरपास बनाया जाए, अब कोरे आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
































