हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरुरपुर के दो युवकों को सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन करना भारी पड़ा औऱ पुलिसन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही आरोपियों के कब्जे से खिलौना पिस्टल को बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गांव सरुरपुर के तारिफ व माजिद ने एक खिलौना पिस्टल को लेकर फोटो शूट किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवकों ने दबंगई दिखाने के लिए फोटो वायरल किया।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तत्परता दिखात हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से खिलौना पिस्टल को बरामद कर लिया। सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन करना वैधानिक कार्रवाई का उल्लंघन है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और वे किसी भी अवैधानिक कार्य में लिप्त न हों।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739




























