हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने संचार निदेशक के नाम ज्ञापन भेजकर टावर का कार्य रुकवाने की मांग की। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच मोबाइल टावर लगने की वजह से टावर से निकलने वाली तरंगों से वह बीमारियों का शिकार हो जाएंगे जिसके चलते टावर के खिलाफ उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आपको बता दें कि चंद्रलोक कॉलोनी में स्थित एक मकान की छत पर टावर लगाने का कार्य चल रहा है जिसे रुकवाने के लिए मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों की मांग है कि आबादी के बीच मोबाइल टावर ना लगाया जाए। इस दौरान रामलाल, गौरव, मुकेश पाल, ब्रह्मदत्त शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मंजू, कोमल, प्रिंस, पवन कुमार आदि ने प्रदर्शन किया।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























