हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी हापुड़ को पत्र लिखकर हापुड़ जिले के लोकतंत्र सेनानानियो को अप्रैल 2023 से सम्मान राशि का भुगतान न पर रोष व्यक्त किया है। उन्होने पत्र में लिखा है कि हापुड़ जिले के लोकतंत्र सेनानियों को भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है, जिले के लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र दिसंबर 2022 में नवीनीकरण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कराये थे जिनका नवीनीकरण अभी तक नहीं हुआ है जिसकारण वे रोडवेज बस किराये में छूट नहीं ले पा रहे है।झंडा मुशर्रफपुर के लोकतंत्र सेनानी महावीर सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को पेन्शन मिलने की फाइल लम्बे समय से जिलाधिकारी कार्यालय मे लम्बित है। उन्होने सभी कार्यो का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है, वरना प्रदेश के मुख्य मंत्री पत्र लिखने को बाध्य होना पड़ेगा।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























