👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसान ने बीमा कंपनी से बारिश में बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा मांगा है। किसान का आरोप है कि लगातार बीमा कंपनी सर्वे तो कर रही है लेकिन मुआवजे के नाम पर उसे परेशान कर रही है। पीड़ित किसान ने मामले में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि गांव अच्छेजा के निवासी किसान सुधीर त्यागी ने बताया कि बारिश में उनकी करीब 25 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। किसान की करीब 25 बीघा धान खेतों में कटी पड़ी है। बारिश का पानी खेतों में भरने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए उन्होंने बीमा कंपनी से बर्बाद फसल का मुआवजा मांगा है। कंपनी आए दिन किसान को परेशान कर रही है। इस संबंध में डीएम से कार्रवाई की मांग की गई है




























