हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दलित समाज के लोगों पर 2 अप्रैल-18 को हुए आंदोलन के दौरान दर्ज मुद्दमों को वापिस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को हापुड़ में एक ज्ञापन अधिकारी को दिया। दलित समाज की ओर से राहुल कुमार, गौरव कुमार, सूरज, मोनू, लौकेश अकेला आदि गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
बता दें कि आरक्षण पर शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए एक निर्णय के विरोध में 2 अप्रैल-18 को भारत बंद का आह्वान किया गया था और जगह-जगह आंदोलन के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया। हापुड़ भी इस दौरान अछूता नहीं रहा और हापुड़ में कई घटनाएं हुई। इस सिलसिले में हापुड़ में भी मुकद्दमे दर्ज हुए है जिससे दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने दर्ज मुकद्दमे वापिस लेने की मांग की है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































