
जर्जर तारों को दुरुस्त कराने की मांग
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रमपुरा में स्थित श्मशान घाट में बिजली के जर्जर तार हादसों को दावत दे रहे हैं। इसके विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी तरह कार्य करता अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय पिलखुवा पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि नई भोलापुरी में ए.बी.सी.लाइन बिछाई जाए
संगठन के प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय मनीष यादव से मिलकर विद्युत संबंधित समस्याओं के लिए मांग पत्र सौंपा। मांग की कि रमपुरा श्मशान घाट ट्रांसफार्मर से थ्री फेस की लगभग 300 मीटर लंबी एल.टी. लाइन श्मशान घाट में लगे पेड़ो के बीच और आवासीय मकानों के पीछे से, ऊपर से होकर जा रही है जिसके कारण करंट उतरने और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का खतरा जीवन पर बना रहता है। भोलापुरी में विद्युत विभाग ने 30 से अधिक विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। कनेक्शनों को विभाग द्वारा उपभोक्ता के निवास से 250 मीटर की दूरी से बिना खंभों, बिना एरियल बंचड़ लाइन बिछाए अलग-अलग उपभोक्ताओं के केबल के माध्यम से जोड़ा गया है जिसकी वजह से तारों का जंजाल बनने से प्रतिदिन शॉर्ट सर्किट की शिकायत आती है जिसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।
इस मौके प्रतिनिधि मंडल में विकास खंड अध्यक्ष महिपाल सिंह,उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ ब्रज मोहन,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार,बालकिशन,नगर मंत्री थानसिंह, नगर जैविक प्रमुख लाल सिंह आदि रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























