
ईदगाह गेट का नाम “ईदगाह शिवगढ़ी” रखने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड 12 मोहल्ला शिवगढ़ी वासियों ने गुरुवार को नगर पालिका में ईओ और जेईई को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि बुलंदशहर रोड पर जो नया गेट बना है उसको ईदगाह गेट कर दिया है। उस गेट को शिवगढ़ी ईदगाह गेट किया जाए। लोगों ने बताया कि जब देश आजाद हुआ था तो कुछ समय बाद ही लालपुर के कुछ लोग मोर कोठी वाले शिवचरण दास के यहां पर काम करते थे उन्होंने वहां से कुछ लोगों को निकाल कर अपने खेतों में रहने के लिए जमीन दी जिसका नाम उन्होंने शिवगढ़ी रखा। 1945 के बाद में बसी हुई है तथा बहुत पहले गांव हुआ करता था जो अब मोहल्ला है। इसी का आने-जाने का रास्ता बुलंदशहर रोड से है जिस पर की नगर पालिका द्वारा एक गेट बनाया गया जिस पर उसका नाम लिखा गया ईदगाह गेट जिसमें कि शिवगढ़ी के लोगों का आना-जाना इसी रास्ते हैं। इस संबंध में लोगों ने नगरपालिका आकर एक ज्ञापन दिया और कहा कि शिवगढ़ी पुराना है इसलिए इस गेट का नाम शिवगढ़ी गेट होना चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































