दो बच्चों का कानून बनाने की मांग
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड ने सोमवार को दो बच्चो का कानून बनाने की मांग को बुलंद किया और मांग के समर्थन में नारेबाजी की ।हापुड के जवाहर गंज मैडिकल मार्केट मे एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है फ़ाउंडेशन की पूरी टीम उस दिन हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार के रूप में मनाये और सरकार से जनसंख्या नियंत्रण क़ानून को बनवाने के लिए आन्दोलन के लिए घर घर जाकर समाज को खड़ा करके दो बच्चों का क़ानून बनवाया जाएगा ताकि हम जो ये मंदिर बना रहे और बाक़ी जो मंदिर है वो सुरक्षित रहे दोबारा हमारे मंदिर ना टूटे। फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को मनोयोग से संकल्पित और समर्पित होकर पूर्ण करने के संकल्प के साथ साथ,सभी की समृद्धि की कामना की गई ।कार्यक्रम में ईश्वर कुमारी सिसौदिया राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग), सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष, तेजेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, जयकरन बंसल संरक्षक, शशि गोयल जिलाध्यक्ष (महिला विंग) ,कटार सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश, सुधांशु गोयल जिला महासचिव,महेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, सारिका सिरोही सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दुर्गेश तौमर संयोजक, राकेश सिरोही, अर्चना कौशिक ,बाला रावत , अनीता शर्मा, आशारानी, जयप्रकाश शर्मा, आदेश त्यागी, धर्मेन्द्र चौधरी, सत्यपाल सिरोही, दिगपाल सिरोही,अंकुर शर्मा आदि अनेको गणमान्य व्यक्तियो ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























