टूटा हुए पेड़ उठाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर शुक्रवार की रात को एक पेड़ दो हिस्सों में बंट गया जिसका कुछ हिस्सा सड़क पर और विद्युत तारों पर गिर गया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं शनिवार की रात को भी किन्ही कारणों से पेड़ का कुछ और हिस्सा भी गिर गया जिसकी वजह से एक बार फिर इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को टूटा हुआ पेड़ हटाना चाहिए जिससे यातायात दुरुस्त और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन सुचारू हो सके।
रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे तो देखा कि पेड़ विद्युत लाइन पर गिरा पड़ा है जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो चुकी है। शुक्रवार की रात को भी इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। रविवार की सुबह विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्होंने तारों को दुरुस्त करने का काम किया। कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक गिरा हुआ पेड़ नहीं उठाया जाएगा तब तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और यातायात प्रभावित रहेगा।

























