हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रदेश भर के साथ-साथ हापुड़ में भी सार्वजनिक भूमि व सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने का अभियान जारी है। गांवों में तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है, तो हापुड़ के रेलवे रोड पर देवी मंदिर के सामने करोड़ों रुपए की भूमि भी कब्जा मुक्त कराई गई।
हापुड़ के तहसील चौपला पर फ्री गंज रोड के कोने पर एक बड़ा बरगद का पेड़ व हरट हुआ करती थी। यह सब सार्वजनिक जगह पर था, जहां राहगीर हरट का पानी पीकर प्यास बुझाया करते थे और बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर विश्राम करते थे। एक दिन तेज आंधी में पेड़ गिर गया। जमीनों की भूमि के दाम आसमान छूने लगे और इसका फायदा उठाया कुछ असरदार नेताओं ने। धीरे-धीरे हरट वाले कुएं को मलवे से भर दिया गया और फिर उस पर भवन खड़े कर लिए। नागरिकों ने सूबे के मुखिया को पत्र लिखकर सार्वजनिक कुएं वाली भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922






























