हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज़ाद अधिकार सेना ने अवैध खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नूतन ठाकुर ने आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों के साथ गढ़मुक्तेश्वर थाने में तहरीर देकर अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और 7 दोनों का अल्टीमेटम दिया है। यदि 7 दिन के भीतर अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ गढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वह गढ़ थाने में अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन करेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अल्लाहबक्शपुर में अवैध खनन जोरों पर है जहां कई फीट तक खनन किया गया है। अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि नियमों को दर किनार कर यह अवैध खनन किया जा रहा है। इसी के साथ आसपास के बाग को भी उजाड़ा जा रहा है जहां नियम विरुद्ध पेड़ काटे गए हैं। इससे प्रकृति को चोट पहुंच रही है।
अल्लाहबख्शपुर गांव के पश्चात आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी गढ़ थाने पहुंचे और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन से जुड़ी एक वीडियो भी पुलिस को सौंपी गई है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























