
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व सांसद डा. रमेश चन्द तोमर ने ग्रेटर नोएडा के घोषित आई.टी. सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग हैं। भूतपूर्व सांसद रमेश तोमर बुधवार को हापुड़ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में जनपद हापुड़ के 82 गांव आते हैं जिसमें 70 गांव धौलाना विधानसभा के तथा 12 गांव हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के हैं। वर्ष-2041 महायोजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा से पूरे क्षेत्र को आईटी सेक्टर घोषित कर दिया हैं जिससे छोटे किसान व नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे। भूतपूर्व सांसद ने मांग की हैं कि ग्रेटर नोएडा के आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर घोषित किया जाए ताकि किसान व नौजवानों को रोजगार मिल सके। उन्होने इस सिलसिलें एक पत्र मुख्यमंत्री को भी लिखा हैं। भूतपूर्व सांसद ने दावा किया कि वह 40 साल से जनता की सेवा करते आ रहे हैं और अंतिम दम तक जनता की सेवा करते रहेंगे।























