हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर हुई फायरिंग के विरोध में आवाज उठने लगी है। हापुड़ में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले पदाधिकारी जिला कलेक्टर पहुंचे जहां उन्होंने घटना के विरोध में एक ज्ञापन हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार को सौंपा और मांग की कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ राजद्रोह में मुकदमा पंजीकृत हो जिनकी संपत्ति को जब्त किया जाए और नागरिकता समाप्त की जाए।
संगठन के जिला महामंत्री पंकज गिरी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्तराखंड पुलिस पर फायरिंग हुई है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी मांगों के समर्थन में संगठन ने एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर राजद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























