हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नीट परीक्षा को लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। नीट पेपर लीक होने का मामला भी सामने आया है। बिहार पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने गुरुवार को हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि नीट यूजी परीक्षा 2024 और उसके परिणामों को रद्द किया जाए और दोबारा से परीक्षा आयोजित की जाए। परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले और पेपर लीक करने वाले अधिकारियों की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। बार-बार गड़बड़ी होने की वजह से एनटीए एजेंसी ने अपने विश्वसनीयता गंवा दी है। इसलिए इस एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करके सरकारी एजेंसी द्वारा नीट की परीक्षा कराई जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव कुमार, आदित्य, अभिषेक, ऋषभ, अमित आदि इस दौरान उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























