
“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने बुधवार को हापुड़ के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की और आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से समाज में व्यापक असंतोष व्याप्त है। फिल्म में यादव समाज की छवि को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। ऐसे में इसका प्रसारण रोका जाए। अपनी मांग के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




























