हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के पदाधिकारियों ने बृजघाट टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार विवेक सिंह भदौरिया को एक ज्ञापन सौंपा और टोल खत्म करने की मांग की। बता दें कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम यह ज्ञापन सौंपा गया।
पिलखुवा टोल से बृजघाट टोल की दूरी 60 किलोमीटर से कम है। नितिन गडकरी ने कहा था एक टोल से दूसरे टोल की दूरी 60 किलोमीटर से अधिक होनी चाहिए। ऐसे में संगठन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष पंडित गंगा शरण शर्मा, जिला संरक्षक डॉ हर्षवर्धन शर्मा, जिला महासचिव महेश शर्मा, मंडलीय सचिव करण शर्मा, विनोद शास्त्री, विजय चेयरमैन गढ़मुक्तेश्वर, अजय शर्मा गढ़मुक्तेश्वर, मनोज शर्मा एलआईसी, गढ़मुक्तेश्वर संजीव शर्मा, कुचेसर चोपला लखविंदर सिंह, सादुल्लापुर लोधी प्रमोद भारद्वाज, गढ़मुक्तेश्वर पंकज लोधी समेत सभी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































